सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sanjeev re-elected as IMA president, Dharmendra as secretary

Raebareli News: संजीव दोबारा बने आईएमए अध्यक्ष, धर्मेंद्र को सचिव का जिम्मा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev re-elected as IMA president, Dharmendra as secretary
विज्ञापन
रायबरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार देर रात आईएमए भवन में हुआ। डॉ. अतुल अग्रवाल की देखरेख में हुए चुनाव में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव जायसवाल को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह को सचिव और पैथोलॉजिस्ट डॉ. सीबी सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद पदाधिकारियों को चिकित्सकों ने बधाई दी।
Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान सचिव डॉ. अनुपम दीक्षित ने पिछले वर्ष आईएमए की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. एआर त्रिपाठी, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. एसएम सिंह, डॉ. केएस सिंह, डॉ. मनीष चौहान, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. डीआर मौर्य, डॉ. स्वेता जैसवाल, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. ओमिका, डॉ. पूजा त्रिवेदी आदि ने पदाधिकारियों को बधाई दी। आईएमए के नए सचिव डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आईएमए को और मजबूत बनाने के साथ ही जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed