फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shiva temples echoed with chants of 'Bol Bam' on the first day of Sawan.

Raebareli News: सावन के पहले दिन बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 31 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples echoed with chants of 'Bol Bam' on the first day of Sawan.
रायबरेली। भगवान शिव की आराधना के पवित्र सावन माह की शुरुआत बृहस्पतिवार से हुई। पहले दिन सभी शिवालयों व मंदिरों में दिन भर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। इस दौरान सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बारी-बारी से सभी ने शिवालयों में पूजा अर्चना कर भोले से सुख समृद्धि का आशीष मांगा। इस दौरान शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

शहर के चंदापुर स्थित जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर, शिवाजी नगर स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर, आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर, इंदिरा नगर स्थित महाकालेश्वर, डिग्री कॉलेज स्थित पहलवान वीर बाबा शिव मंदिर, सैदनपुर गांव स्थित श्री जमुनेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडेश्वर महादेव मंदिर टांघन, बाबा बाल्हेश्वर महादेव मंदिर लालगंज) और मनकामनेश्वर मंदिर लोधवामऊ, प्राचीन श्री झारखंडेश्वर महादेव मंदिर अमावां समेत अन्य मंदिरों में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। सभी ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना किया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।
विज्ञापन

आचार्य द्विवेदी नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अक्षत तिवारी ने बताया कि मान्यता है कि सावन माह में सोमवार के व्रत करना काफी शुभ माना जाता हैं। पहले दिन ही भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया सवा लाख पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक
फोटो संख्या-36
शिवगढ़। क्षेत्र के तरौंजा गांव में शिव मंदिर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक कार्यक्रम भव्यता से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे से लोगों ने पार्थिव शिवलिंग का वेदी पूजन प्रारंभ किया। काशी के विद्वान आचार्य नमन शुक्ला, वीरेंद्र पांडे, कृष्ण प्रसाद, विवेक अवस्थी, समीर द्विवेदी और आयुष तिवारी ने पूजन किया। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से वेदी पूजन व रुद्राभिषेक का पाठ किया। 15 दंपतियों ने इस अवसर पर यजमान की भूमिका निभाई। महेश मिश्रा, रामगोपाल, योगेंद्र, राहुल, राघवेंद्र अश्वनी शुक्ला, बालकृष्ण मिश्र, बसंत गुप्ता, भोला साहू, विवेक बाजपेई, विनय रंगनाथ दीक्षित और अजय पांडेय सहित 15 दंपतियों ने सामूहिक पूजन व रुद्राभिषेक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed