पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Siblings die after being struck by lightning in Raebareli.

Raebareli: रायबरेली में बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत, बारिश थमने के बाद दोनों बच्चों को लेकर खेत गई थी मां

Thu, 02 Jul 2026 06:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Jul 2026 06:25 PM IST
सार

खेत की ओर जाते समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों मासूम आ गए। मां कुछ पीछे चल रही थीं जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन देखते ही देखते दोनों बच्चों की सांसें थम गईं।

विज्ञापन
Siblings die after being struck by lightning in Raebareli.
मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : amar pradesh

विस्तार

रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के सराय महमूद गांव में बृहस्पतिवार की शाम को बिजली गिरने से सात वर्षीय मासूम अभिषेक उर्फ अभी और उसकी पांच वर्षीय बहन अंजली की मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चों की मां कांती बच गईं।

विज्ञापन


बताया गया कि बारिश थमने के बाद कांती अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर खेतों में धान की बेड़न देखने गई थीं। खेत की ओर जाते समय अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों मासूम आ गए। मां कुछ पीछे चल रही थीं जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन देखते ही देखते दोनों बच्चों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन आनन-फानन दोनों बच्चों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था, जबकि उसकी बहन अंजली यूकेजी में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की असमय मौत से चाचा अजय कुमार, अरविंद, मामा मनोज, मौसेरे भाई अनूप कुमार, मौसी शांती देवी व विद्यालय परिवार भी शोक में डूब गया। परिजनों के अनुसार बच्चों के पिता विजय कुमार रोजी-रोटी के लिए लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं। वह करीब एक माह पहले ही काम पर गए थे। घर पर पत्नी कांती, दोनों बच्चे और एक वर्षीय छोटा बेटा अंकुश रहते थे। एक पल में परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed