पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic jam on Kachhari Road; vehicles stranded

Raebareli News: कचहरी रोड पर जाम, फंसे वाहन

Thu, 02 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Kachhari Road; vehicles stranded
कचहरी रोड पर गहरी सीवर लाइन की खोदाई के दौरान सड़क पर लगा जाम।
रायबरेली। शहर में सीवर लाइन की खोदाई का काम चल रहा है। इस कारण लोगाें को जाम से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को कचहरी रोड पर दोपहर में जाम लग गया। इससे सुपर मार्केट से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा तक वाहन सवार परेशान रहे। भीषण उमस में जाम लगने से लोग पसीने से तरबतर हो गए। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


जलकल विभाग इस समय शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम करा रहा है। इसके चलते कचहरी रोड, सुपर मार्केट और घंटाघर में खोदाई का काम चल रहा है। इस काम से सुपर मार्केट का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। शहर में एकल मार्ग व्यवस्था तो है लेकिन सड़क चौड़ी न होने के कारण आवागमन में समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 11:30 बजे शहर में वाहनों का लोड बढ़ा तो कचहरी रोड पर वाहनों की अधिकता हो गई और देखते ही देखते जाम लग गया। सुपर मार्केट से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा तक जाम लगा गया। करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे किसी तरह यातायात पुलिस ने यातायात को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में सीवर लाइन की खोदाई होने से वाहनों को महज 20 फीट की सड़क से गुजरना पड़ रहा है। साथ ही डिग्री कॉलेज चौराहा की तरफ से दो पहिया वाहन चालकों के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था नहीं है, इस कारण दोनों तरफ से दो पहिया वाहन गुजरते हैं और इसी कारण जाम लग जाता है। शहर में रुक-रुककर जाम लगना आम बात हो गई है। हर दिन सुबह से लेकर रात तक रुक-रुककर जाम लगता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed