फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth attacked with an axe after intruders break into house; three injured.

Raebareli News: घर में घुसकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल

Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with an axe after intruders break into house; three injured.
सलोन। क्षेत्र में रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का मामला सोमवार को सामने आया है।आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, जबकि बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आई। इस मामले में छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में बैरहना मजरे बेवली निवासी मनीलाल ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को गांव के आकाश, सुरेश, दिनेश, बिचाली, मनोज, हरीलाल तथा कुछ अज्ञात लोग रंजिश के चलते उसके भाई मुन्नालाल के घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुल्हाड़ी से मुन्नालाल के सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे अंशू और अंकित पर भी आरोपितों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुन्नालाल की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पीड़ित के भाई मनीलाल की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed