फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   13 out of 79 complaints were resolved on the spot on the Samadhan Diwas.

Rampur News: समाधान दिवस में 79 में से 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
13 out of 79 complaints were resolved on the spot on the Samadhan Diwas.
रामपुर। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 24 शिकायतें तहसील सदर में आईं, जबकि सबसे ज्यादा चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण तहसील टांडा में हुआ।
विज्ञापन

तहसील सदर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। शाहबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। मिलक, स्वार, बिलासपुर और टांडा तहसीलों में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन

0000
तहसीलवार शिकायतें और निस्तारण
तहसील- प्राप्त शिकायतें- निस्तारण
सदर- 24- 02
शाहबाद- 10- 02
मिलक- 08- 02
स्वार-08-01
बिलासपुर- 11-02
टांडा- 18-04
कुल-79-13
------------
आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखें। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
डीएम-एसपी के नहीं पहुंचने से समाधान दिवस में फरियादियों को हुई मायूसी

टांडा। सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी के नहीं पहुंचने से फरियादियों को मायूसी हुई। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण शासन के आदेश पर सोमवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया था। सुबह 10 बजे से डीएम की अध्यक्षता में सुनवाई होनी थी, लेकिन डीएम के नहीं पहुंचने पर फरियादी उनका इंतजार करते रहे। एसडीएम कुमार गौरव और तहसीलदार निश्चय कुमार भी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहे। बाद में करीब 11 बजे एसडीएम, तहसीलदार और सीओ पंकज पंत ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें आईं, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed