फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A youth was attacked over an old rivalry, four people were named.

Rampur News: पुरानी रंजिश पर युवक पर हमला, चार नामजद

Mon, 19 Oct 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked over an old rivalry, four people were named.
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव में पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर की रात उनका भाई घर के गेट पर खड़ा था। तभी गांव के चार लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया और चारों ने उनके भाई पर हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने भी युवक की गंभीर हालत पर चिंता जताई है। राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रवि, संजीव, नन्हे और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed