फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Delivery boy dies in road accident; family left devastated

Rampur News: सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 19 Oct 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy dies in road accident; family left devastated
मिलक (रामपुर)। रुद्रपुर से घर लौट रहे बाइक सवार डिलीवरी बॉय की बाइक को खानपुर गांव में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी एक साल पहले हुई थी और वह परिवार में इकलौते कमाने वाले थे।
विज्ञापन

मिलक क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी सतेंद्र (26) उत्तराखंड के रुद्रपुर में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। शनिवार को काम खत्म करने के बाद तीन दिन की छुट्टी होने पर वह देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद सतेंद्र सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सतेंद्र को मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सतेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। करीब एक साल पहले उन्होंने रुद्रपुर में डिलीवरी का काम शुरू किया था। पति की मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, पिता रामेश्वर दयाल और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed