{"_id":"69e92def14eae123b201c91b","slug":"bjp-leader-among-eight-others-acquitted-in-double-murder-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-169314-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता समेत आठ लोग बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता समेत आठ लोग बरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। शहर के चर्चित सिविल लाइंस क्षेत्र में 14 साल पहले हुई दो दोस्तों की हत्या के मामले में कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने भाजपा नेता समेत आठ लोगों को बरी कर दिया।
दोहरे हत्याकांड का यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है। 17 मार्च 2012 को सुबह के वक्त नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे।
मृतक के परिजनों की ओर से ज्वालानगर निवासी शिव सेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भाजपा नेता अवधेश शर्मा, आगापुर निवासी प्रदीप पंडित, शहजादनगर थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी कल्लू, मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुर्रा मेघानगला गांव निवासी मुकेश, उसका भाई बंटी, जनपद बदायूं के थाना मिठवा निवासी विक्की पंडित और ज्वालानगर निवासी वसीउर्रहमान उर्फ शबलू को नामजद किया था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही थी। एक आरोपी शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सचिन अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए सभी आठ आरोपियों को बरी कर दिया है। संवाद
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। कुवि खेल प्रांगण। संस्थान- फोटो : Samvad

कमेंट
कमेंट X