{"_id":"6a305b978280f24ef308b4d4","slug":"body-of-a-youth-from-moradabad-found-in-the-azimnagar-area-murder-suspected-rampur-news-c-282-1-rmp1027-173414-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अजीमनगर क्षेत्र में मुरादाबाद के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अजीमनगर क्षेत्र में मुरादाबाद के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव के पास सोमवार सुबह खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान मनोज (28) निवासी ग्राम दयानाथपुर, थाना छजलैट, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली और शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में आपसी विवाद और महिला से संबंध की चर्चा भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मनोज के संबंध क्षेत्र की एक महिला से थे, जिसको लेकर विवाद बताया गया है। दो दिन पहले पंचायत भी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।