सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on appeals in two cases involving Azam Khan adjourned.

Rampur News: आजम खां से जुड़े दो मामलों की अपीलों पर टली सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hearing on appeals in two cases involving Azam Khan adjourned.
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां को बरी किए जाने के खिलाफ दायर दो अपीलों पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। दोनों मामलों में अब 22 जून को सुनवाई होगी।

सपा नेता आजम खां को एमपी-एमएलए कोर्ट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ अभियोजन पक्ष की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है, जिसकी सुनवाई चल रही है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी।
वहीं, आप नेता फैसल लाला द्वारा शहर कोतवाली में दर्ज कराए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भी एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट आजम खां को बरी कर चुकी है। इस फैसले के खिलाफ फैसल लाला की ओर से सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है, जिस पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इस अपील पर भी सुनवाई होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से समय मांगे जाने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता नासिर सुल्तान के अनुसार इस मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed