{"_id":"6a305bc3deeefc296c0f4990","slug":"clash-and-firing-between-two-groups-in-peepalgaon-four-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1026-173431-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीपलगांव में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीपलगांव में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट। थाना क्षेत्र के पीपलगांव जटपुरा में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जबकि दूसरे पक्ष ने अवैध असलहों से फायरिंग कर दी। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के पीपलगांव जटपुरा निवासी मोहम्मद आरिफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ड्यूटी करने थाना क्षेत्र के ही एक विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव निवासी खालिद, बब्बू, अमीर हुसैन, रिहान, फिरासत अली, इशरत अली व चार-पांच अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए।
वहीं गांव निवासी खालिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने गेट पर खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी अमजद, यासीन, जफर, मोहम्मद आरिफ, फिरासत, फैजान, इमरान व इरशाद अवैध असलहे लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मोहम्मद आरिफ, जफर व इरशाद ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे खालिद, फिरासत व गुलफाम घायल हो गए। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।