{"_id":"6a72495f32aab17e770997b0","slug":"case-registered-against-bku-activist-over-remarks-made-at-farmers-meeting-rampur-news-c-282-1-smbd1026-177051-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान पंचायत में बयानबाजी पर भाकियू कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान पंचायत में बयानबाजी पर भाकियू कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 05 Aug 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। टांडा स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित किसान पंचायत के दौरान मंच से हुई बयानबाजी के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष दरबारी लाल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने खुशहालपुर निवासी नजाकत मुल्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरबारी लाल शर्मा का आरोप है कि तीन अगस्त को किसान यूनियन के नाम से आयोजित एक कथित पंचायत के दौरान नजाकत मुल्ला ने माइक से उनके खिलाफ अभद्र एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही झूठे एवं निराधार आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, किसान नेता के रूप में सम्मान और व्यक्तिगत छवि धूमिल करने का प्रयास किया।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर खतरा है। शिकायत में कहा गया है कि पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है, जिसे जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, भाकियू (टिकैत) में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ समय से संगठन के भीतर असंतोष बना हुआ है। दरबारी लाल शर्मा की जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद संगठन के कई पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए अपने पदों से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद से संगठन में गुटबाजी और विवाद लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान पंचायत के दौरान हुआ यह विवाद संगठन के भीतर चल रही खींचतान को और खुलकर सामने ले आया है।
सीओ पंकज पंत ने बताया कि दरबारी लाल शर्मा की तहरीर के आधार पर नजाकत मुल्ला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।