फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint filed with the commission alleging casteist remarks and threats against a Sub-Inspector.

Rampur News: दरोगा पर जातिसूचक टिप्पणी करने, धमकी देने का आरोप, आयोग से शिकायत

Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed with the commission alleging casteist remarks and threats against a Sub-Inspector.
मिलक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक दरोगा पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, जातिसूचक टिप्पणी करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत की है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ग्राम भैसोड़ी निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसका एक व्यक्ति से दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसका आपसी समझौता बीते रविवार को हो गया था। आरोप है कि इसके बावजूद अगले दिन सोमवार शाम 4:45 बजे पुलिस विभाग के एक दरोगा ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक टिप्पणी की और कार्रवाई की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने दरोगा से कहा कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल न करें क्योंकि बातचीत रिकॉर्ड हो रही है, तब भी दरोगा ने अभद्रता की। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है, जिसे जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित दरोगा के खिलाफ विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। दरोगा और पीड़ित युवक की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed