फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two friends drown while bathing in a pond; mourning grips the village.

Rampur News: तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Wed, 05 Aug 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two friends drown while bathing in a pond; mourning grips the village.
भोट (रामपुर)। वाजिदपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी आलिम (11) पुत्र हसीन और आमिर (12) पुत्र रहीस मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के तीन अन्य साथियों के साथ खेतों के किनारे बने तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, सभी बच्चे तालाब में नहा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान आलिम और आमिर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए बच्चे गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और तत्काल तलाश शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।
0000
प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र थे दोनों
भोट। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आलिम के पिता हसीन रोजी-रोटी के सिलसिले में केरल में चाय की दुकान पर काम करते हैं। आलिम तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था और पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि रखता था। वहीं, आमिर के पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। आमिर चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह भी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। परिवार का सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक ही गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद

00000
वाजिदपुर गांव में दो बालकों के डूबने की सूचना मिली थी। दोनों बच्चों के शवों को तलाश कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को अस्पताल भेजा गया है। -हर्षिता सिंह, सीओ, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed