{"_id":"6ade5cf197de5809a30f8e58","slug":"case-registered-against-four-people-for-allegedly-murdering-a-husband-and-disposing-of-his-body-rampur-news-c-282-1-smbd1029-183341-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Oct 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्वार। पति संजय की हत्या कर शव स्वार थाना क्षेत्र में फेंकने का आरोप लगाते हुए पत्नी विमलेश ने स्वार कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर के अफजलपुर पट्टी गांव निवासी विमलेश के अनुसार, उसके पति संजय को 15 अक्तूबर 2026 को काम करने के बहाने रामनगर, उत्तराखंड ले जाया गया था। आरोप है कि स्वार कोतवाली क्षेत्र में संजय की हत्या कर शव फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी अपने घर लौट आए। महिला का आरोप है कि पति के बारे में पूछने पर उसे गुमराह किया जाता रहा।
विमलेश के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि उसके पति का शव स्वार कोतवाली क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लावारिस बताकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। आरोप है कि प्रवीन के पिता नरेश और उसके ससुर ने प्रकरण को दबाए रखा तथा प्रलोभन देकर मामले को खत्म कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
तहरीर में प्रवीन के ससुर का पता ग्राम बकैनिया, थाना पटवाई, जिला रामपुर बताया गया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्रवीन, हरीश, नरेश और अज्ञात नाम वाले ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।