सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Farmer returning from field crushed by vehicle, dies

Rampur News: खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning from field crushed by vehicle, dies
विज्ञापन
शाहबाद। खेत से लौट रहे बुजुर्ग किसान को मधुकर गांव के चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे के डेढ़ घंटे के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे किसान नेमचंद्र (69) अपने खेतों से वापस गांव के लिए लौट रहे थे। गांव के चौराहे पर सड़क पार करते वक्त एक अज्ञात वाहन चालक रौंदता हुआ भाग गया। हादसे में बुजुर्ग किसान बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर का दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इस अचानक मौत से परिवार में रोना पीटना चल रहा है। शनिवार शाम को बुजुर्ग किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed