सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now you will have to wait for 25 days for the cylinder.

Rampur News: अब सिलिंडर के लिए करना होगा 25 दिनों का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to wait for 25 days for the cylinder.
विज्ञापन
रामपुर/टांडा। इस्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का असर रसोई गैस पर भी पड़ने लगा है। गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते शनिवार को नगर की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही कई एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की कतारें लगी रहीं। कंपनी ने गैस देने के नियमों भी बदलाव कर दिया है। अब 25 दिन से पहले घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिलेगा।
Trending Videos

उपभोक्ताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए भविष्य में गैस की किल्लत हो सकती है, इसलिए लोग पहले से ही सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। इधर शनिवार से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में 60 रुपये और कामर्शियल सिलिंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही महंगाई का असर है, ऐसे में गैस की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कंपनी की ओर से गैस वितरण को लेकर नए नियम भी लागू कर दिए गए हैं। अब बिना केवाईसी वाले ग्राहकों को गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने 25 दिन से पहले किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर की आपूर्ति करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि पहले यह अवधि केवल 15 दिन थी। नए नियम लागू होने से कई उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल सप्लाई सामान्य होने के बावजूद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बनी हुई है।
क्या बोले लोग
जिले में फिलहाल गैस की कोई कमी नहीं है और प्लांट से पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति मिल रही है। लोग एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में गैस लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। कंपनी ने अब घरेलू गैस सिलिंडर देने की समय सीमा 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है।
अमित किशोर, जिलाध्यक्ष, एलपीजी फेडरेशन रामपुर
कंपनी के निर्देशों के अनुसार बिना बुकिंग के किसी भी ग्राहक को गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ता समय पर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा लें और नियमानुसार बुकिंग के बाद ही सिलिंडर प्राप्त करें।
अनुराग कंबोज, कंबोज भारत गैस एजेंसी
------------------
गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। मध्यम और गरीब परिवारों के लिए खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को गैस के दाम कम करने पर ध्यान देना चाहिए।
- बबीता गुप्ता

-----------------
महंगाई की वजह से रसोई चलाना बहुत कठिन हो गया है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को है। पहले जहां आसानी से सिलेंडर भर जाता था, अब सोचना पड़ता है। सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।

- शिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed