सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Internet connections doubled during the Corona period

कोरोना काल में दोगुना हुए इंटरनेट कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Internet connections doubled during the Corona period
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना काल और इस अवधि में रहे लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट को लेकर लोगों का तेजी से रूझान बढ़ा। वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑनलाइन क्लॉसेज संचालन की मजबूरी कहें या फिर सब कुछ बंद होने पर इंटरनेट पर बड़ी निर्भरता और घर पर टाइम पास करने के लिए इंटरनेट प्रयोग का बढ़ना वजह कुछ भी रही हो लेकिन, कोरोना काल में इंटरनेट कनेक्शनों की मांग में दोगुना तक इजाफा हुआ।
Trending Videos

जिले में पिछले साल अप्रैल माह में पहली बार कोरोना के मामले सामने आए थे। इसके बाद जिले के साथ ही प्रदेश और देश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़े। सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगा दिया तो सब कुछ बंद हो गया है। नौकरी पेशा लोगों को घरों से काम करना पड़ा तो बच्चों की क्लास भी ऑनलाइन हो गई। इससे इंटरनेट की मांग काफी बढ़ गई। जिले में बीएसएनएल के इंटरनेट उपभोक्ता भी इस अवधि में तेजी से बढ़े। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक ही 825 नए इंटरनेट कनेक्शन हुए। जिसमें औसतन रोजाना करीब तीन कनेक्शन हुए। सामान्य दिनों में जहां पूरे माह में औसतन 40 नए कनेक्शन होते थे तो कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान यह आंकड़ा 90 के पार चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मीनेटर की कमी ने प्रभावित किए नए कनेक्शन
रामपुर। कोरोना काल में चीन से कच्चे माल की आपूर्ति पर प्रतिबंध लग गया। जिस कारण ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन के लिए जरुरी ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनेटर (ओएनटी) की उपलब्धता कम हो गई। जो कि नए इंटरनेट कनेक्शन के लिए अनिवार्य था। इस कारण कई लोगों को मांग के बावजूद इंटरनेट कनेक्शन नहीं मिल पाए। हालात सामान्य होने पर अब पर्याप्त ओएनटी उपलब्धता है। जिसके बाद सभी को इंटरनेट कनेक्शन आसानी से मिल रहे हैं। बीएसएनएल की ओर से इंटरनेट की मांग को देखते हुए उपभोक्ताओं को 777 रुपये में 100 एमबीपीएस स्पीड और 999 रुपये में 200 एमबीपीएस स्पीड तक का प्लान दिया जा रहा है।
कोरोना काल में पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी माह तक 825 नए इंटरनेट कनेक्शन दिए गए। इस अवधि में सामान्य दिनों की तुलना में करीब दो गुना से अधिक इंटरनेट कनेक्शन हुए। जिसकी वजह लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लॉसेज का संचालन थी। इस बीच ओएनटी की समस्या भी आई। -विकास कुमार, सब डिवीजनल इंजीनियर-बीएसएनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed