{"_id":"6a7e2a5a3f5c073e010d223a","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-ramganga-found-after-16-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1027-177821-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा में डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा में डूबे युवक का 16 घंटे बाद मिला शव
Fri, 14 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। क्षेत्र के ग्राम कूप में बुधवार को रामगंगा में डूबे 19 वर्षीय युवक ओमवीर उर्फ छोटू का शव 16 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हादसे वाली जगह से करीब दो किलोमीटर आगे ग्राम गंगापुर के निकट नदी से शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कूप निवासी ओमवीर उर्फ छोटू बुधवार को अपनी भैंस को रामगंगा नदी पार करा रहा था। बताया गया कि वह भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण उसके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह लहरों में फंसकर डूब गया।
युवक के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण नदी में उतर गए और काफी देर तक युवक की तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 9:30 बजे हादसे वाली जगह से लगभग दो किलोमीटर आगे ग्राम गंगापुर के निकट नदी में युवक का शव तैरता दिखाई दिया। टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से गांव में भी मातम पसरा है। ओमवीर चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पिता के साथ गांव में रहकर खेती-किसानी के काम में हाथ बंटाता था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि रामगंगा में डूबे हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।