{"_id":"6a7e2918c420c5823e03206b","slug":"policemen-were-flouting-traffic-rules-23-vehicles-were-challaned-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177849-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे थे यातायात नियमों की धज्जियां, 23 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिसकर्मी ही उड़ा रहे थे यातायात नियमों की धज्जियां, 23 वाहनों के चालान
Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने फिटनेस समाप्त होने पर 20 ई-रिक्शा सीज किए, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 पुलिसकर्मियों के वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही आठ रोडवेज बसों का भी चालान किया गया। पुलिस ने दो अस्पताल संचालकों को अवैध पार्किंग के लिए नोटिस भी दिया है।
यातायात पुलिस की ओर से इन दिनों यातायात व्यवस्था सुधार के लिए कवायद की जा रही है। यातायात पुलिस ने इसको लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टार चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। चौराहे से 100 मीटर की परिधि में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ग्रीनवुड स्कूल में प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुसार बच्चों को बैठाने, फिटनेसयुक्त वाहनों का ही संचालन कराने और चालकों-परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान फिटनेस समाप्त मिलने पर 20 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के बाहर भी कार्रवाई की। सड़क पर बसें खड़ी कर सवारियां बैठाने से जाम की स्थिति बन रही थी। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 10 बसों के चालान कर 5,500 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। बस संचालकों को निर्धारित स्थान से ही सवारियां बैठाने और उतारने के निर्देश दिए गए।
सीओ ट्रैफिक राजवीर परिहार ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं और उल्लंघन करने पर किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। बताया कि अब तक 50 पुलिसकर्मियों के वाहनों के चालान किए गए हैं।