फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fire breaks out at Domino's restaurant, customers have a narrow escape

Rampur News: रेस्टोरेंट में लगी आग, बाल-बाल बचे ग्राहक

Fri, 14 Aug 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 14 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at Domino's restaurant, customers have a narrow escape
रामपुर। शौकत अली रोड स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग स्टोर रूम से शुरू होकर किचन तक पहुंच गई। उस समय रेस्टोरेंट में पिज्जा लेने के लिए ग्राहक मौजूद थे। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्राहकों और स्टाफ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शौकत अली रोड पर स्थित रेस्टोरेंट में दोपहर के समय सामान्य रूप से काम चल रहा था। इसी दौरान स्टोर रूम की ओर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने तेज रूप ले लिया और किचन तक पहुंच गई। आग की जानकारी होते ही रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट के आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद रेस्टोरेंट के अंदर दोबारा जांच की गई, ताकि कहीं कोई चिंगारी बाकी न रह जाए। आग लगने की घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। वहीं रेस्टोरेंट के प्रबंधक राजकुमार का कहना था कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। यहां आग से बचाव के इंतजाम भी हैं।

000
रेस्टोरेंट में नहीं थे बचाव के इंतजाम, जारी होगा नोटिस
रामपुर। दमकल विभाग ने रेस्टोरेंट में आग से बचाव के इंतजामों का भी जायजा लिया। फायर अफसरों के अनुसार रेस्टोरेंट में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। ऐसे में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। आग से रेस्टोरेंट के अंदर रखे सामान और उपकरणों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है। दमकल विभाग की टीम घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही आग लगने के संभावित कारणों की जांच कर रही है। सीएफओ विजय कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में पर्याप्त उपाय न होने की जानकारी मिली है। इस पर जांच कराई जा रही है। रेस्टोरेंट को जल्द ही नोटिस भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed