फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Jauhar University: Preparations underway to appeal in the Commissioner's Court against action taken on 38 buildings

जौहर यूनिवर्सिटी: 38 भवनों पर कार्रवाई के खिलाफ कमिश्नर की कोर्ट में अपील की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Jauhar University: Preparations underway to appeal in the Commissioner's Court against action taken on 38 buildings
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के आदेश के खिलाफ अब मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट कानूनी लड़ाई के अगले चरण की तैयारी में जुट गया है। ट्रस्ट की ओर से कमिश्नर की अदालत में अपील दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित दस्तावेजों को एकत्र करने और कानूनी बिंदुओं पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने आदेश का अध्ययन कराया और अब इसे कमिश्नर की अदालत में चुनौती देने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट से जुड़े लोग अधिवक्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपील दाखिल की जा सके। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट का मानना है कि उसके पक्ष में कई ऐसे तथ्य और दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें अपील के दौरान अदालत के समक्ष रखा जाएगा। वहीं आरडीए अपने आदेश को नियमानुसार और विधिसम्मत बता रहा है। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर सभी की निगाहें कमिश्नर की अदालत पर टिकी हैं। अपील दाखिल होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगी कि ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक मिलती है या नहीं। इस मामले का असर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं और संस्थान के भविष्य पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन




-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed