फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lawyers submit memorandum protesting action against Jauhar University.

Rampur News: जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lawyers submit memorandum protesting action against Jauhar University.
टांडा। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने संबंधी नोटिस के विरोध में शनिवार को बार वेलफेयर एसोसिएशन, तहसील टांडा के अधिवक्ताओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार निश्चय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप कर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई। बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान और महासचिव प्रथी सिंह सैनी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ग्रामीण अंचल के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने वाले इस संस्थान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था और जनभावनाओं को ठेस पहुंचेगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशासन को विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने के बजाय उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की कार्रवाई से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति होगी और समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को किसी भी प्रकार के राजनीतिक या प्रशासनिक विवाद का शिकार न बनाए जाने की मांग करते हुए नोटिस पर तत्काल रोक लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जफरुद्दीन, धर्मवीर सिंह, सोमवीर सिंह, अफजाल अली, मोहम्मद नाज़िम, अशोक पाल सिंह, राजवीर सिंह, वेदराम समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed