फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 consumers caught stealing electricity during a raid by the electricity department

Rampur News: बिजली विभाग के छापे में 16 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
16 consumers caught stealing electricity during a raid by the electricity department
स्वार। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को बिजली विभाग ने नगर के मोहल्ला चक स्वार में विशेष औचक जांच अभियान चलाया। एसडीओ हरि दीपक यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 16 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि जांच के दौरान कई लोग मीटर की इनकमिंग तार में कट लगाकर या अतिरिक्त केबल से सीधे एलटी लाइन जोड़कर मीटर को बाईपास कर बिजली का अवैध उपयोग करते मिले। विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ हरि दीपक यादव ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बिना पूर्व सूचना के ऐसे औचक जांच अभियान जारी रहेंगे। उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली उपयोग करने और समय पर बिल जमा करने की अपील की गई है। इस बीच अभियान से नगर में खलबली मची रही। कई जगहों पऱ लोगों ने पकड़े जाने के डर से अपने केबिल उतार लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed