{"_id":"6a5bedae62491bac4d0d4285","slug":"7-km-foot-march-held-to-save-jauhar-university-rampur-news-c-282-1-smbd1029-175833-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को निकाला सात किमी पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को निकाला सात किमी पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और युवा समाजसेवी दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से करीब सात किलोमीटर पैदल मार्च निकालकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का ध्वस्तीकरण रोके जाने की मांग उठाई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की।
शनिवार को स्वार तहसील में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और युवा समाजसेवी दिव्यांग संगठन के संयुक्त नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च गूलड़ पीपलसाना से शुरू हुआ और तहसील पहुंचा। मार्च के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि रामपुर शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा जिला है। पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य मोहम्मद आजम खां ने जनसहयोग और चंदे से स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मोहम्मद अली जौहर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना कराई थी। यहां हर वर्ष हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश से क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल रोकी जाए।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सलाहकार सलामत जान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे शफी पधान, दिव्यांग संगठन के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली, व्यापार मंडल नेता मसरूर अहमद, मोहम्मद मुजाहिद अली, सगीर अहमद, नौशाद आलम, राशिद और मोहम्मद आरिफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद