फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mukhtar Abbas Naqvi: 'Waqf amendment will not threaten faith and Islam, it will only strengthen system'

रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी: 'वक्फ संशोधन से ईमान और इस्लाम को खतरा नहीं, सिर्फ सिस्टम को मजबूती मिलेगी'

Sat, 17 May 2025 08:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 May 2025 08:20 PM IST
सार

रामपुर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून प्रशासनिक पारदर्शिता, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए लाया गया है। यह किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कुछ स्वार्थी तत्वों पर वक्फ संशोधन को लेकर भ्रम और सांप्रदायिक अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi: 'Waqf amendment will not threaten faith and Islam, it will only strengthen system'
रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सांप्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन का अपहरण नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम है। नकवी शनिवार को रामपुर में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संसद द्वारा पारित कानून में संशोधन भी संसद ने ही किया है लेकिन कुछ निहित स्वार्थी तत्व वक्फ कानून को लेकर भ्रम और भय का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के कानून को आसमानी किताब बताकर अपनी असंवैधानिक उदंडता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि वक्फ सुधार से न तो ईमान को खतरा है और न ही इस्लाम को कोई नुकसान। यह संशोधन वर्तमान वक्फ व्यवस्था के प्रशासनिक संरक्षण, संवर्धन और सशक्तिकरण की संवैधानिक गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तर्कों और तथ्यों की कमी से जूझ रहे कुछ लोग सड़क पर गलत व्यवहार में लिप्त होकर, संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार कर समावेशी और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण को गति दी है। उन्होंने कहा कि सुधार पर स्वार्थी प्रहार की पाखंडी प्रयोगशाला अब परास्त हो रही है।

कहा कि भारत में इस समय सुशासन और समावेशी सुधार का अमृतकाल चल रहा है, जिसने सांप्रदायिक छल के रिवाज को सुशासन के मिजाज से छूमंतर कर दिया है। सम्मेलन में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व राज्य मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल माैजूद रहे।


नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, यूपी महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व विधायक युसूफ अली, काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, हंसराज पप्पू, कपिल आर्य, अर्चना गंगवार, महा सिंह राजपूत, ऋषि पांडे, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अशोक बिश्नोई, मोहन लोधी, सुभाष भटनागर, डॉली रंधावा, सुभाष गुप्ता, देवेंद्र नागपाल, पंकज लोधी, संजय पाठक, दिलीप अरोड़ा, लक्ष्मी सैनी, शकुंतला लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed