फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Naqvi in Rampur: Constitutional mission will not be hijacked by communal tension

रामपुर में नकवी: सांप्रदायिक टशन से नहीं होगा संवैधानिक मिशन का अपहरण, वक्फ संशोधन कानून सही कदम

Sun, 06 Apr 2025 11:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:21 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा स्थापना दिवस पर वक्फ संशोधन कानून को संवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सांप्रदायिकता फैलाकर सियासी लाभ लेना चाहते हैं, लेकिन भाजपा संविधान के प्रति प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
Naqvi in Rampur: Constitutional mission will not be hijacked by communal tension
रामपुर में आयाेजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, सांप्रदायिक टशन से संवैधानिक मिशन का अपहरण नहीं किया जा सकता। वक्फ संशोधन कानून धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था से भरपूर है।

विज्ञापन


नकवी ने कहा, संसद का एक्ट था, संसद ने ही संशोधन किया है। कुछ लोग जमीन के कानून को आसमानी किताब बताकर असंवैधानिक उद्दंडता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के दायरे में लाने से रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन


कुछ निहित स्वार्थी तत्व सांप्रदायिक कुंड, साजिशी झुंड सांप्रदायिक फसाद में सियासी मफाद ढूंढ रहा है। भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कई वरिष्ठ नेताओं की मेहनत और संघर्ष से भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कोसी पुल स्थित 200 से अधिक वाहनों से पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं ने नकवी का स्वागत किया।

स्वागत के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा, भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले अध्यक्ष बने थे। 

पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने अपनी कड़ी मेहनत से और कार्यकर्ताओं के बल से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। नकवी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उज्ज्वल विकास की ओर अग्रसर है।

देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं की वजह से आज पार्टी पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी है।


इस अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, नगर विधायक आकाश सक्सेना, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, काशीराम दिवाकर, बीना भारद्वाज, युसूफ अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed