{"_id":"6a8359051416deaacc0dfc74","slug":"one-arrested-for-allegedly-converting-people-to-islam-by-offering-inducements-rampur-news-c-282-1-smbd1029-178061-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक गिरफ्तार
Tue, 18 Aug 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। मिलकखानम थाना पुलिस ने प्रलोभन व बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें, डायरी, बाइबल तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपी का कोर्ट में चालान कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष नरेश कुमार के अनुसार, 16 अगस्त को वादी की तहरीर पर ग्राम माचियागढ़ निवासी सुरजीत उर्फ पप्पू और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध जरूरतमंद और अशिक्षित महिलाओं व पुरुषों को प्रलोभन देकर तथा बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में थाना मिलकखानम में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामला उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3, 5(1) तथा बीएनएस की धारा 317(5) के तहत पंजीकृत किया गया।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मिलकखानम पुलिस ने चेकिंग के दौरान पीपली वन स्थित माता बाल सुंदरी मंदिर के गेट के सामने से आरोपी सुरजीत उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक थैले में ईसाई धर्म से संबंधित किताबें, डायरी, बाइबल तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी का कोर्ट में चालान कर दिया है।