पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi

योगी ने सपा पर साधा निशाना: 'एक सैफई, दूसरा रामपुर का परिवार ही विकसित हुआ', भर्ती से चाचा-भतीजे करते थे वसूली

Tue, 30 Jun 2026 01:08 PM IST
Vimal Sharma डिजिटल टीम, रामपुर
डिजिटल टीम, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 01:08 PM IST
सार

रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में विरासत का अपमान होता था। कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों में बाधाएं आती थीं और सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और वसूली होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में गरीबों की जमीनों पर कब्जे किए गए।

विज्ञापन
Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में जनसभा के दाैरान योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर जिले में 690 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में विरासत का अपमान होता था, कांवड़ यात्रा तक पर रोक लगाने की बातें होती थीं, सरकारी भर्तियों में वसूली होती थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, धार्मिक आस्था और विकास तीनों को नई पहचान मिली है।

विज्ञापन


Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में योगी आदित्यनाथ - फोटो : सूचना
रामपुर में योगी के निशाने पर सपा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान दंगे, फसाद और सांस्कृतिक विरासत के अपमान से जुड़ गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में कांवड़ यात्रा, होली, दीपावली, रामनवमी और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजनों में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। आज प्रदेश में सभी पर्व बिना किसी रोक-टोक के पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं और कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्ण ढंग से निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

'रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़'
मुख्यमंत्री ने कहा कि। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज का विकास नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

'गरीबों और दलितों की जमीनों पर होते थे कब्जे'
योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में रामपुर में गरीबों और दलितों की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे। वाल्मीकि समाज के लोगों को उनकी जमीनों से वंचित किया गया और सत्ता का इस्तेमाल जनता के हितों के बजाय कुछ लोगों के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया और आज रामपुर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

'भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली पर निकल पड़ते थे'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार और धांधली का माध्यम बन चुकी थीं। भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़ते थे और कई भर्तियों पर अदालत को रोक लगानी पड़ती थी। उन्होंने दावा किया कि अब सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं।

Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दो परिवारों तक सीमित था विकास
योगी ने आरोप लगाया कि पहले विकास केवल एक सैफई परिवार और दूसरा रामपुर का एक परिवार तक सीमित था, जबकि बाकी प्रदेश विकास से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

Only two families one from Saifai and the other from Rampur prospered: CM Yogi
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

रामपुर के चाकू का सपा ने किया दुरुपयोग
मुख्यमंत्री ने रामपुर के प्रसिद्ध चाकू उद्योग का जिक्र करते हुए कहा कि चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो वह डकैती डालने का हथियार बन जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने रामपुर के चाकू का उपयोग उद्योग और रोजगार बढ़ाने के बजाय जमीनों पर कब्जे करने के लिए किया। योगी ने कहा कि अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के जरिए रामपुर के पैचवर्क, जरी-बूटा, वायलिन और चाकू जैसे पारंपरिक उद्योगों को नई पहचान और बाजार मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed