{"_id":"6a4375814450b10fd902d0ff","slug":"video-yogi-says-heritage-has-gained-a-new-identity-from-ayodhya-to-mahakumbh-targets-sp-and-congress-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"योगी बोले- अयोध्या से महाकुंभ तक विरासत को नई पहचान मिली, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बोले- अयोध्या से महाकुंभ तक विरासत को नई पहचान मिली, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
Vimal Sharma
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:21 PM IST
Link Copied
रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, काशी और प्रयागराज के विकास का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सम्मान देकर विकास का नया मॉडल बन चुका है।
कहा कि आज अयोध्या रेल, फोरलेन सड़क और हवाई मार्ग से देश-दुनिया से जुड़ चुकी है। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अयोध्या की पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग की स्मृतियों को संजोए अयोध्या आज विश्वभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गई है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर लाठियां चलाई जाती थीं। रामभक्त जब रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे कहते थे, तब उन पर गोलियां चलाई जाती थीं। आज वही लोग भगवान राम की भक्ति और आस्था की बात कर रहे हैं। यह जनता की ताकत और लोकतंत्र की शक्ति है कि उन्हें अपना रुख बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पहले भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाती थीं, लेकिन आज अयोध्या जाने की होड़ लगी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं और जनता सब कुछ देख रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति व्यक्ति को अन्याय और षड्यंत्र से लड़ने की शक्ति देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।