फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   refletor must on hiway

हाईवे पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

उन्होंने एनएचएआई के जेई से तत्काल रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनपद में ऐसे ब्लैक स्पॉट जहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है। बिलासपुर मार्ग पर स्थित टोल पर सड़क सुरक्षा संदेश के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि टोल प्रबंधन निर्धारित मानक के अनुरूप लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित कराएं ताकि लोग सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक हो।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शहर के भीतर संचालित फैक्टरियों में कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रक किसी भी रूप में शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, यातायात प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि अनाधिकृत रूप से शहर में प्रवेश करने वाले ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
refletor must on hiway

विस्तार

रामपुर। डीएम ने रामपुर से बरेली जाने वाली सड़क (हाईवे) पर रिफलेक्टर नहीं लगवाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एनएचएआई के जेई से तत्काल रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही से सड़क दुर्घटना होती है तो ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने रामपुर से लालपुर पुल तक संपर्क मार्ग पर तेज गति को नियंत्रित करने के लिए रंबल स्ट्रिप बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि जनपद में ऐसे ब्लैक स्पॉट जहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बनी रहती है। वहां सुरक्षा के दृष्टिगत हर जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे विद्यालय जहां मानकों के विपरीत बसों का संचालन हो रहा था उनके विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में एआरटीओ 5 अक्तूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बिलासपुर मार्ग पर स्थित टोल पर सड़क सुरक्षा संदेश के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि टोल प्रबंधन निर्धारित मानक के अनुरूप लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित कराएं ताकि लोग सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक हो।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शहर के भीतर संचालित फैक्टरियों में कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद ले जाने वाले ट्रकों को छोड़कर अन्य ट्रक किसी भी रूप में शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, यातायात प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि अनाधिकृत रूप से शहर में प्रवेश करने वाले ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed