{"_id":"69b826978e22f1e3b409cb28","slug":"sold-the-house-despite-having-a-loan-beaten-up-for-protesting-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166468-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लोन होने के बावजूद बेच दिया मकान, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लोन होने के बावजूद बेच दिया मकान, विरोध पर पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक महिला ने धोखाधड़ी, मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला निवासी रिजवाना का कहना है कि उसका पति ड्राइवर है। वह किराए के मकान में रहती थीं। बाद में उसने अपनी जमा पूंजी के अलावा जेवर बेचकर रामलीला ग्राउंड कोसी मंदिर के पास एक सौ गज का मकान खरीदा। यह मकान उसने मोहल्ला कुंडा निकट शाहबाद गेट निवासी परवेज खां के माध्यम से खरीदा था। गवाहों के सामने रिजवाना व उसके पति ने मकान की पूरी कीमत जो कि 22.50 लाख रुपये थी वह जुनैद खां और परवेज को दे दी। इसके बाद वह मकान में अपने परिवार के साथ रहने लगी।
कुछ समय बाद बैंक के कर्मचारी आए और नोटिस थमा दिया। जिसके अनुसार मकान पर करीब 28 लाख रुपये का लोन था। यह जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। इसकी शिकायत करने वह परवेज खां के पास गई और कहा कि धोखे में मकान दिलवा दिया जिस कारण आज वह बेघर हो गई है। आरोप है कि इसके बाद परवेज भड़क गया और मारपीट करने लगे साथ ही धमकाया भी। रिजवाना की तहरीर पर शहर कोतवाली में आरोपी परवेज खां, सन्नी खां और अरबाज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक के अनुसार मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos