सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Brother-in-law attacked sister-in-law with a knife

Rampur News: जीजा ने साली पर किया चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacked sister-in-law with a knife
विज्ञापन
सैफनी। नगर में शनिवार रात चाय पीने को लेकर हुए विवाद में जीजा ने साली को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जख्मी हुई युवती को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
Trending Videos



परिजनों के अनुसार आरोपी आसिफ कुरैशी भोजपुर गांव थाना पीपलसाना मुरादाबाद का निवासी है। वह सैफनी के मोहल्ला जयप्रदा चौक निवासी मजीद कुरैशी के यहां अपनी ससुराल में घर जमाई बनकर रहता है। शनिवार की रात 10 बजे आसिफ की पत्नी ने चाय बनाकर अपने पति को दी, लेकिन उसने चाय पीने से इंकार कर दिया। इसपर दोनों में कहा सुनी होने के बाद झगड़ा शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आसिफ ने अपनी पत्नी मेहराज के गले पर चाकू रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ की साली मेहताब जहां बीच बचाव कराने लगी। इसपर जीजा ने मेहताब पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मेहताब का पैर जख्मी हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ गए। लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर चाकू लहराता हुआ नगर की गलियों में भाग निकला। तमाम लोग उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगे। यह देख आरोपी नगर के एक घर में घुस गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर पुलिस और परिवार के लोग घायल युवती को निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते शाहबाद के सीएचसी भेज दिया गया। थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को अदालत पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed