सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah's passport appeal to be heard on April 7

Rampur News: अब्दुल्ला के पासपोर्ट मामले की अपील पर सात अप्रैल को सुनवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Abdullah's passport appeal to be heard on April 7
विज्ञापन
रामपुर। दो पासपोर्ट मामले में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की अपील पर अभियोजन व बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की है, जिस पर अब इस मामले की सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तारीख तय की गई है।
Trending Videos

सपा नेता अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों अब्दुल्ला आजम को सात साल की कैद व 50 हजार रुपये की सजा सुनाई थी। इससे पहले अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में उनके पिता आजम खां के साथ सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों ही मामलों में बचाव पक्ष की ओर से एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से भी इन दोनों मामलों में सजा बढ़ाए जाने के लिए भी अपील दायर की गई है। मंगलवार को पासपोर्ट के मामले में सुनवाई हुई। एडीजीसी सीमा राणा के अनुसार अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई है, जिस पर कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए सात अप्रैल की तारीख तय की है। इस मामले की सुनवाई सात अप्रैल को होगी।
----

गवाह को धमकाने में नौ को सुनवाई

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी। सपा नेता के खिलाफ शहर कोतवाली में गवाह को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed