{"_id":"69c2f53e0aa9bf35ed04c807","slug":"residents-of-friends-colony-troubled-by-filth-sanitation-system-collapses-rampur-news-c-282-1-rmp1027-167043-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फ्रेंड्स कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फ्रेंड्स कॉलोनी में गंदगी से लोग परेशान, सफाई व्यवस्था ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी की नालियां कचरे से पटी हुई हैं और लंबे समय से उनकी सफाई नहीं कराई गई है। नालियों से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि नगर पालिका की ओर से कोई भी सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मजबूर होकर लोगों को खुद ही मजदूर बुलाकर सफाई करानी पड़ रही है, जिसका खर्च उन्हें अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कॉलोनी में काफी समय से सफाई कर्मचारी नहीं आए हैं। नालियां पूरी तरह जाम हैं और बदबू में रहना मुश्किल हो गया है, इसलिए हमें खुद पैसे खर्च कर सफाई करानी पड़ रही है। -मनोज गुप्ता
-- -- -- -- -- -- -- --
हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में मजदूर बुलाकर नालियां साफ करानी पड़ रही हैं, जो हमारे लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है। -अनूप कुमार
-- -- -- -- -- -- -- --
गंदगी के कारण मच्छर बहुत बढ़ गए हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए। -अशोक कुमार सिंघल
-- -- -- -- -- -- -- --
नगर पालिका की लापरवाही साफ नजर आ रही है। अगर समय पर सफाई होती तो हमें इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती और न ही अपनी जेब से खर्च करना पड़ता। -महीम गुप्ता
-- -- -- -- -- -- --
कॉलोनी के लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। टीम जाकर मोहल्ले में बेहतर साफ-सफाई कराएगी। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
Trending Videos