{"_id":"69c2f5049ef4e5070408cb34","slug":"the-ram-rahim-bridge-will-be-closed-to-vehicles-starting-march-26-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167065-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 26 मार्च से वाहनों के लिए बंद हो जाएगा राम-रहीम पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 26 मार्च से वाहनों के लिए बंद हो जाएगा राम-रहीम पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर और ज्वाला नगर को जोड़ने वाला राम रहीम पुल मरम्मत के लिए 26 मार्च से बंद किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। पुल 20 मई तक बंद रखने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
ज्वाला नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी, जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था।
किंतु, 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जनता की समस्याओं को देखते हुए शासन ने पुल की मरम्मत के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
इस मंजूरी के बाद अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। पुल की मरम्मत का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में पिलर की बेयरिंग बदलने का काम पूरा हो गया है। अब पुल के ऊपरी हिस्से पर काम होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि 26 मार्च से मरम्मत के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जााएगा। यह काम 20 मई तक चलेगा। इस दौरान पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान पुल की बेयरिंग, ज्वाइंटस, मेस्टिक का काम होगा।
-- -- -- -- -- -- --
60 हजार की आबादी को होगी परेशानी
रामपुर। राम रहीम सेतु ज्वालानगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एकमात्र विकल्प है। ऐसे में पुल की मरम्मत के दौरान लोगों को दिक्कतें होना स्वभाविक है। सिर्फ ज्वालानगर की ही बात की जाए, तो करीब 60 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। ऐसे में इन लोगों की दिक्कत बढ़ेगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
इन मार्गों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन
राम रहीम पुल पर वाहनों का आवागमन बंद होने पर शाहबाद व पटवाई से आने वाले भारी वाहन मुरादाबाद व बरेली बाईपास होकर कोसी पुल अथवा शहजाद नगर के समीप स्थित जीरो प्वाइंट होकर शहर के सिविल लाइंस व मालगोदाम की तरफ आ सकेंगे। इसी तरह शहर की ओर से शाहबाद रोड, पटवाई जाने वाले भारी वाहनों को भी जीरो प्वाइंटर व कोसी नदी के पुल होकर बाइपास से शादी की मढैया वाले स्थान पर नीचे उतर कर ही जाना होगा। इसके अलावा हल्के वाहन पनवड़िया होते हुए अजीतपुर या फिर शिव विहार होकर ज्वालानगर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ चुंगी रेलवे क्राॅसिंग से आगापुर होते हुए ज्वाला नगर जाना होगा।
Trending Videos