सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hospital operator arrested in woman's death case

Rampur News: महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator arrested in woman's death case
विज्ञापन
रामपुर। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे अस्पताल संचालक सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबादीप सिंहनगर कॉलोनी का है। यहां पर दादू अस्पताल संचालित है। इस अस्पताल में पटवाई क्षेत्र की एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे बाहर रेफर किया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। उस वक्त अस्पताल संचालक व स्टाफ मौके से भाग गया था। घटना के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया था। इस मामले में मृतका के पति की ओर से सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में अस्पताल संचालक सरफराज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed