सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Survey of two plywood factories in Rampur begins, agency team arrives from Delhi with CRPF personnel

UP: रामपुर में दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों का सर्वे शुरू, दिल्ली से सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची एजेंसी की टीम

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
Survey of two plywood factories in Rampur begins, agency team arrives from Delhi with CRPF personnel
रामपुर की फैक्टरी में सर्वे को पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

रामपुर की दो बड़ी प्लाईवुड फैक्ट्रियों पर दिल्ली से आई एक एजेंसी की टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में पहुंची टीम ने फैक्ट्रियों के गेट बंद करवा दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हलचल है। जांच एजेंसी के सर्वे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया है।

Trending Videos


यह दोनों प्लाईवुड फैक्ट्रियां रामपुर के जाने-माने कारोबारियों की बताई जा रही हैं। इसमें एक कारोबारी मुरादाबाद से सपा के पूर्व सांसद के समधी हैं। जांच एजेंसी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात है। फैक्ट्रियों के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। उनके गेटों को भी बंद करवा दिया गया है। स्थायीन व्यापारियों के बीच इस सर्वे को लेकर हलचल मची हुई है। फैक्ट्रियों के मालिक और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed