सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The employees of the executive organization were on strike for the second day as well.

दूसरे दिन भी भी हड़ताल पर रहे कार्यदायी संस्था के कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The employees of the executive organization were on strike for the second day as well.
विज्ञापन
भोट। 18 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिए जाने से आक्रोशित सभी कर्मचारी दूसरे दिन भी हाइवे चौड़ीकरण का काम बंद कर कार्यदायी संस्था के यूनिट वन के मेन गेट को बंद कर हड़ताल पर रहे। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने 18 कर्मचारियों को दिए गए नोटिस को वापस लेने व सभी कर्मचारियों को बहाल करने की मांग कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया।
Trending Videos

पिछले पांच साल से रामपुर-काठगोदाम हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी द्वारा सोमवार सायं 12 कर्मियों व मंगलवार को छह और कर्मियों को काम न होने का हवाला देते हुए सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया। इस पर कार्यदायी संस्था में काम कर रहे सभी 180 कर्मचारियों में रोष फैल गया और सभी कर्मचारी मंगलवार सुबह हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को दूसरे दिन भी सभी कर्मचारियों ने कंपनी के खूंटाखेड़ा यूनिट वन के प्लांट में बैरियर बंद कर ताला लगाते हुए सारा काम रोक दिया व मेन गेट पर ही हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि बिना कारण बताए ही प्रबंधन द्वारा उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस भेज दिया है। कंपनी पुराने कर्मचारियों को निकाल कर नए कर्मचारियों की भर्ती कर पुराने कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए, जब तक प्रबंधन सेवा समाप्ति के नोटिस वापस लेते हुए सभी कर्मचारियों को बहाल नहीं करेगा। वह काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं, कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी बिलासपुर को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह का वेतन और बोनस भी है बकाया
भोट। कार्यदायी संस्था के प्रबंधन द्वारा सेवा समाप्ति का नोटिस दिए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों का कहना था कि संस्था द्वारा पिछले तीन महीने के वेतन, तीन साल का बोनस और फंड का भुगतान नहीं किया है तथा कर्मचारियों के खाते से भविष्य निधि की किस्त काटे जाने के बावजूद भी विभाग के खाते में जमा नहीं की हैं। अब बिना किसी कारण के ही सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया गया है, जो कि कर्मचारियेां का उत्पीड़न है। इसलिए, किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी कर्मचारियों को बहाल करने पर ही हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
हाईवे चौड़ीकरण का 80 प्रतिशत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए, संस्था को अब ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है। काम कम होने के कारण ही प्रबंधन द्वारा धीरे-धीरे कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा रही हैं। -पार्थ सारथी सासमल, प्रोजक्ट मैनेजर, सद्भाव इंजीनियरिंग लिमिटेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed