सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The young man was murdered in a dispute over meat delivery.

Rampur News: मीट पहुंचाने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered in a dispute over meat delivery.
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई थाना पुलिस ने खटीमा निवासी एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। युवक का शव 15 जून को रहटगंज स्थित गोशाला के पास एक नाले में बोरे में बंद मिला था। एक ग्राहक को मीट पहुंचाने के विवाद में युवक की हत्या की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए पोस्टर जारी किए थे। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टरों के माध्यम से मृतक की पहचान ''''पहाड़ी'''' के रूप में हुई, जो खटीमा क्षेत्र का रहने वाला था। हालांकि, उसका पूरा पता अभी तक नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि पहाड़ी शेरू वाल्मीकि की मीट की दुकान पर काम करता था। 12 जून को ग्राहक तक मीट पहुंचाने को लेकर शेरू वाल्मीकि और वाजिद का पहाड़ी से विवाद हुआ था। पुलिस ने 17 जून को मुखबिर की सूचना पर शेरू वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती, राधा रोड और वाजिद निवासी अलीनगर जनूबी, सिविल लाइंस को फैजगंज के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की रेनॉल्ट क्विड कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

000
चारे के कट्टे से मिला सुराग
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि 12 जून की रात पुलिस ने शेरू और वाजिद से पूछताछ की थी। उस समय दोनों ने बताया था कि वे सूअर फार्म चलाते हैं और मरे हुए सूअरों को दफनाकर लौट रहे हैं।
15 जून को जब नाले से शव बरामद हुआ तो जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शव जिस कट्टे में बंद था, वह सूअर के चारे का कट्टा था, जिसका इस्तेमाल सूअर फार्म में होता है। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि विवाद का बदला लेने के लिए उन्होंने पहाड़ी को शराब पिलाई और फिर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर कार की डिग्गी में रखा और रहटगंज के पास नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed