{"_id":"6a344de9b720845d1307f872","slug":"youth-murdered-over-a-love-affair-three-arrested-including-a-woman-rampur-news-c-15-1-mbd1058-928097-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, महिला समेत तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला, उसके बेटे और देवर को गिरफ्तार किया है।
खंडिया गांव निवासी मनोज की हत्या के मामले में उसकी बहन ने 16 जून को सरवती, उसके पुत्र सागर और देवर हरिश्चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 17 जून को तीनों आरोपियों को नगलिया आकिल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उनके अनुसार, मनोज का पिछले दो वर्षों से सरवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। देवर हरिश्चंद्र के भी पहले सरवती से संबंध थे, जिसके चलते वह मनोज से रंजिश रखता था। मनोज सरवती से शादी करने की जिद पर अड़ा था।
पुलिस के अनुसार, 13 जून को मनोज की बहनों ने इस शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद 14 जून की शाम मनोज शराब के नशे में सरवती के घर पहुंच गया। वहां कहासुनी होने पर सरवती ने अपने बेटे सागर से मनोज को मारने के लिए कहा। इसके बाद तीनों उसे खेत की ओर ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई। इसी दौरान हरिश्चंद्र ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।