सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested for ordering fake Rs 500 notes online

Rampur News: ऑनलाइन मंगाए 500-500 के नकली नोट, दो गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for ordering fake Rs 500 notes online
विज्ञापन
रामपुर। नकली नोटों को बाजार में खपाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पांच सौ रुपये के 21 नकली नोट बरामद किए हैं। यह नोट शहर में लगने वाली नुमाइशों व मेलों में खपाने के लिए मंगवाए गए थे। पूछताछ में यह बात सामने आई कि नकली नोट ऑनलाइन मंगवाए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
Trending Videos

शहर के गंज थाने की पुलिस ने बिलासपुर गेट के पास एक गली में दो युवकों को दबोच लिया। उन्होंने यहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। उनके पास से पांच-पांच सौ रुपये के 21 नकली नोट, मोबाइल व तमंचा बरामद हुआ। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना नाम गंज कोतवाली के मोहल्ला गुइया तालाब निवासी सिनवान व मोहल्ला चाह मोटे कल्लन निवासी मिन्हाज बताया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने नकली नोट ऑनलाइन मंगवाने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शाहिद कपूर की फिल्म से लिया आइडिया
आरोपियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों युवकों ने शाहिद कपूर की एक मूवी देखी थी, जिसके बाद उनके दिमाग में यह आइडिया आया। उन्होंने ऑनलाइन फर्जी नोट मंगवाने के लिए गूगल में सर्च किया, जिस पर एक आईडी मिली, उस पर मैसेज किया तो आईडी के यूजर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों से संपर्क किया। इसके बाद सैंपल के तौर पर उसने पांच सौ के दो नकली नोट कोरियर के माध्यम से भेजे जिनको दोनों ने आसानी से बाजार में खपा दिया। गंज कोतवाल ने बताया कि अभी ऑनलाइन नकली नोट भेजने वाले की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
------------------------
अब तक कुल 80 नोट मंगवाए, 59 को बाजार में खपाया
रामपुर। गंज कोतवाल पवन कुमार शर्मा के अनुसार दोनों युवकों ने इंस्टाग्राम पर मिली बलि92046 नामक आईडी पर संपर्क किया था। इसी आईडी से उन्होंने अब तक कुल 80 नोट मंगवाए थे, जिसमें से 59 नोटों को रामपुर झील में लगी नुमाइश व बाजार में खपा दिया था। 21 नोट इनके पास शेष थे, जो अब बरामद कर लिए गए हैं।

---------------------------
नकली नोट के लिए अलीगढ़ तक गए थे दोनों युवक
रामपुर। गंज कोतवाल पवन शर्मा के अनुसार दोनों युवकों ने नकली नोट पाने के लिए आईडी यूजर से संपर्क किया था, जिस पर यूजर ने 40 हजार रुपये की कीमत के नकली नोट 10 हजार में देने को कहा था। सौदा तय होने के बाद यूजर ने उनको अलीगढ़ बाईपास पर बुलाया। जहां पर दोनों ने उससे पांच-पांच सौ के 80 नकली नोट लिए। ईद के बाद उन्होंने इन नोटों को मेले और नुमाइश में खपाना शुरू कर दिया।


--------------------------------


नेपाल से भी होती है नकली नोटों की सप्लाई
रामपुर। रामपुर में नकली नोटों के धंधे का पहले भी खुलासा हो चुका है। नोटबंदी से पहले रामपुर में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां पर नेपाल से नकली नोटों की सप्लाई होने की भी पुष्टि पहले की जा चुकी है। कई केस अभी भी कोर्ट में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed