सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   An unknown vehicle broke the divider and ran away, debris scattered on the road.

Rampur News: डिवाइडर तोड़कर भागा अज्ञात वाहन, सड़क पर बिखरा मलबा

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle broke the divider and ran away, debris scattered on the road.
विज्ञापन
शाहबाद। रामपुर-आंवला चौराहे के मोड़ पर मंगलवार को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक ने डिवाइडर को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भगा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामपुर की ओर से आ रहा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा सड़क के बीचों-बीच फैल गया।
Trending Videos

हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके आंवला की दिशा में भाग निकला। डिवाइडर टूटने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैले मलबे को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार तेज रफ्तार वाहन चालक इसी स्थान पर डिवाइडर को नुकसान पहुंचा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed