सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers demanded to stop the construction of the underpass.

Rampur News: ग्रामीणों ने की अंडरपास का निर्माण रुकवाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers demanded to stop the construction of the underpass.
विज्ञापन
केमरी। क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द के पास रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास के निर्माण को लेकर ग्रामीण भड़क गए। उनका आरोप है कि अंडरपास निर्माण में लगे सबमसिर्बल पंप के लगातार चलने से ग्रामीणों के नल व बोरिंग का वाटर लेबल कम हो रहा है। रविवार सुबह स्वार खुर्द के दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर अंडरपास स्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के पास रेलवे लाइन पर अंडरपास का काम चल रहा है। जिसमें सात सबमसिर्बल पंप लगाए गए हैं। जो कि पिछले लगातार एक से डेढ़ महीने से चल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सबमसिर्बल के लगातार चलने से उनके नल व बोरिंग का वाटर लेवल कम होता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना पाकर केमरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अंडरपास के कार्य को रुकवाने की मांग करते हुए ज्ञापन पुलिस को सौंपा। इस दौरान दलबारा सिंह,इमरान अली, होरीलाल, टीकाराम,नसीम अली, मेहरबान अली,नवी अहमद, जमील अहमद,राकेश कुमार, देवेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed