{"_id":"69cd857ac568a389520740f3","slug":"insurance-workers-in-rampur-observed-black-day-in-protest-against-the-new-labor-code-rampur-news-c-282-1-rmp1027-167724-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में नए लेबर कोड के विरोध में बीमा कर्मियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में नए लेबर कोड के विरोध में बीमा कर्मियों ने मनाया काला दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चार नए लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन के कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। भोजनावकाश के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नए लेबर कोड श्रमिक वर्ग को कमजोर करने वाले हैं और इससे विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मजबूत श्रम कानूनों के बावजूद कर्मचारियों का शोषण जारी है और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भी अस्थायी कर्मचारियों के साथ अन्याय के मामले सामने आते रहते हैं।
उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, शिक्षा मित्र और स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकारी कार्य से जुड़े होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल रही है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि नए कानून लागू होने पर हड़ताल जैसे अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान भगवान दास, दिनेश सिंह, हरि सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह और राकेश कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos