फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two young children drowned while bathing in a pond near village with friends; both died

UP: दोस्तों के साथ गांव के पास ही तालाब में नहाने गए दो मासूम डूबे, दोनों की मौत, गहरे पानी में जाने से हादसा

Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 04 Aug 2026 11:05 PM IST
सार

 भोट थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में नहाते समय दो बच्चों आलिम और आमिर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन
Two young children drowned while bathing in a pond near village with friends; both died
डूबने से दो मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही गांव के दो बच्चों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी आलिम (11)  पुत्र हसीन और आमिर (12) पुत्र रहीस मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही तीन अन्य साथियों के साथ खेतों के किनारे बने तालाब में नहाने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक सभी बच्चे तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान आलिम और आमिर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाने के साथ उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

घबराए बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दोनों के परिजन और बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। करीब तीस मिनट के प्रयास के बाद दोनों बच्चों को बेहोशी की अवस्था में तालाब से बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद तो दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए और शोक संतृप्त परिवारों को सांत्वना दी। गांव में देर रात तक मातम का माहौल है, सूचना के बाद थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी भी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे व घटनास्थल का मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed