{"_id":"6a83587a08c987510600d176","slug":"uproar-erupts-after-statue-found-damaged-in-ambedkar-park-rampur-news-c-282-1-rmp1004-178095-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आंबेडकर पार्क में प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आंबेडकर पार्क में प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने पर हंगामा
Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से सोमवार को आक्रोश फैल गया। सूचना पर अनुसूचित जाति से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य लोग पार्क पहुंच गए और हंगामा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात अफसरों के आश्वासन पर कार्यकर्ता माने। प्रशासन ने इससे पहले क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उसे दुरुस्त करा दिया।
संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पार्क में प्रतिमा की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। उन्होंने पालिका पर भी पार्क की अनदेखी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई और क्षतिग्रस्त प्रतिमा हटाकर नई प्रतिमा लगाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट सालिगराम व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
0000
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त करा दिया गया है। संगठनों की मांगों पर आश्वासन दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। -सालिगराम, सिटी मजिस्ट्रेट