पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing

योगी का सपा पर हमला: 'गलत हाथों में पड़ा चाकू तो डकैती डाली, जमीनों पर किए कब्जे, अब विकास बन रहा हथियार'

Tue, 30 Jun 2026 02:04 PM IST
Vimal Sharma डिजिटल टीम, रामपुर
डिजिटल टीम, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 30 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में 690 करोड़ रुपये की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ओडीओपी योजना से उद्योगों को नई पहचान मिली है। गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और कानून व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।

विज्ञापन
Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर जिले के शाहबाद में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शाहबाद में आयोजित जनसभा में उन्होंने विकास कार्यों का ब्योरा देने के साथ समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

विज्ञापन

योगी ने आरोप लगाया कि पहले रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को बर्बाद किया गया और चाकू जैसे प्रसिद्ध उत्पाद का इस्तेमाल जमीनों पर कब्जे और लोगों को प्रताड़ित करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में यही चाकू अब हुनर, रोजगार और सुरक्षा का प्रतीक बन रहा है।

विज्ञापन

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वह रामपुर आते हैं तो विकास की नई योजनाएं साथ लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि 102 परियोजनाओं से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
'रामपुर के उद्योगों को ओडीओपी से मिली नई पहचान'
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले रामपुर के पैचवर्क, जरी-बूटा और वायलिन जैसे पारंपरिक उद्योग संकट में थे। प्रदेश सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के जरिए इन उद्योगों को नया बाजार और नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अब रामपुर के कारीगरों और उद्यमियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
जनसभा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
'गलत हाथों में पड़ा चाकू तो डकैती डाली'
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथ में पड़ जाए तो वह उससे डकैती डालेगा। समाजवादी पार्टी ने रामपुर के चाकू का दुरुपयोग किया, जमीनों पर कब्जे किए, लोगों को प्रताड़ित किया और उनका शोषण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ और रामपुर की पहचान अब उद्योग, सुरक्षा और विकास से जुड़ रही है।

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
जेसीबी के ऊपर खड़े होकर तस्वीर लेते लोग - फोटो : अमर उजाला

इंफ्रास्ट्रक्चर से दौड़ेगी अर्थव्यवस्था
योगी ने कहा कि मजबूत सड़कें, पुल और एक्सप्रेसवे केवल वाहनों की गति नहीं बढ़ाते बल्कि अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देते हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर रामपुर से होकर गुजरेगा, जिससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रेलवे फ्लाईओवर, फोरलेन सड़कें और अन्य आधारभूत परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

हर तहसील में फायर स्टेशन, शिक्षा संस्थानों का विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक तहसील में फायर स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। जहां आवश्यकता है वहां नए डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई खोले जा रहे हैं। पुराने विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

'गरीबों तक बिना भेदभाव पहुंच रही योजनाएं'
योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है और ई-पॉस मशीनों से पूरे वितरण तंत्र की निगरानी की जा रही है। उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन मिले हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Yogi attacks SP: 'When the knife fell into the wrong hands, it was used for robbery and land grabbing
रामपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

'बहन-बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा और बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून सख्त सजा देगा। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता अच्छे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करती है तो विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं, कानून-व्यवस्था मजबूत होती है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed