{"_id":"6aa6f23483ccf5d55d0ffc35","slug":"young-man-dies-in-accident-while-returning-from-azamgarh-with-dowry-items-rampur-news-c-282-1-rmp1001-180019-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजमगढ़ से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजमगढ़ से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Mon, 14 Sep 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। आजमगढ़ से दहेज का सामान लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार सुबह दढ़ियाल पहुंचने की उम्मीद है। परिजन बेसब्री से शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
मोहल्ला पड़ाव निवासी शकील (35) और गांव मिलक सीतला निवासी आकिब पिकअप में दहेज का सामान भाड़े पर लेकर आजमगढ़ गए थे। शनिवार शाम करीब छह बजे वापस लौटते समय पिकअप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। हादसे के समय शकील पिकअप में सो रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक आकिब गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के भाई अल्तफ ने बताया कि रविवार दोपहर बाद शकील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार सुबह दढ़ियाल पहुंचने की संभावना है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शकील पांच भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी आसमा के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी आसमा, मां रुखसाना, पिता बशीर उर्फ बाबू और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।